नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने गुरुवार को सैनिकों, सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को सैन्य दिवस की पूर्व संध्या पर बधाई दी।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “भारतीय सेना पेशेवराना रुख, स्वार्थहीन प्रतिबद्धता और बेमिसाल बहादुरी का उदहारण है। यह दुनिया के कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी हमारी सीमाओं की लगातार हिफाजत कर रही है। “
राष्ट्रपति ने कहा, “मैं अपने बहादुर शहीदों को नमन करता हूं, जिन्होंने कर्तव्य निर्वहन में सर्वोच्च बलिदान दिया है। राष्ट्र उनका और उनके परिजनों का ऋणी है।”
सैन्य दिवस हर साल 15 जनवरी को मनाया जाता है। 15 जनवरी, 1949 को लेफ्टिनेंट जनरल के.एम.करियप्पा ने अंतिम ब्रिटिश कमांडर इन चीफ से भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ का कार्यभार लिया था।
dharmpath.com dharmpath