सकेत धीर को ‘मेन्सवियर इंटरनेशनल वूलमार्क’ पुरस्कार

फ्लोरेंस, 14 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के फैशन डिजाइनर सकेत धीर को यहां 2015-2016 का ‘मेन्सवियर इंटरनेशनल वूलमार्क’ पुरस्कार दिया गया है।

उन्हें बुधवार शाम मेन्सवियर ट्रेड फेयर ‘पित्ती उओमो’ में यह पुरस्कार दिया गया।

धीर ने एक बयान में कहा, “यह बेहद अद्भुत है और मुझे आगे बढ़ने में मदद करेगा। मैं भारत में जो कर सकता था, वह मैंने किया। मुझे लगता है कि अब मैं दुनिया के लिए तैयार हूं और दुनिया भी मेरे लिए तैयार है।”

उन्हें पुरस्कार देने के लिए निर्णायक मंडल में डिजाइनर हैदर अकरमन, ‘द बिजनेस ऑफ फैशन’ के संस्थापक और प्रमुख संपादक इमरान अमद, वोग इंटरनेशनल की संपादक सूजी मेंकेस और वूलमार्क कंपनी के प्रबंध निदेशक स्टुअर्ट मैककुलघ शामिल थे।

मैककुलघ ने कहा, “सुकेत धीर के डिजाइन्स रोमांटिक हैं और उनमें फैशन की दृष्टि से आकर्षण है और निर्णायक मंडल को यह बेहद पसंद आए। सभी डिजाइनर दुनिया के सभी हिस्सों में असीम व्यावसायिक सफलता अर्जित करेंग, लेकिन केवल एक ही विजेता हो सकता है और धीर के डिजाइन इस मामले में विजेता घोषित हुए हैं।”

धीर को पुरस्कार राशि के रूप में 1,00,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर दिए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493