उप्र में शीतलहर, ठंड बढ़ी

लखनऊ, 15 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही शीतलहर है, जिससे लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों में मौसम में बदलाव होने का अनुमान जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में शीतलहर का असर दिखाई देगा। 18 व 19 जनवरी को उप्र के कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

गुप्ता के अनुसार, कुछ जिलों में सुबह गुनगुनी धूप निकलेगी, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा शुक्रवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री, कानपुर का 5.1 डिग्री, गोरखपुर का 6.0 डिग्री, झांसी का 6.0 डिग्री और इलाहाबाद का 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493