‘प्राचीन भारत में धार्मिक एवं दार्शनिक शिक्षाएं’ का विमोचन

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में चल रहे विश्व पुस्तक मेले में ‘प्राचीन भारत में धार्मिक एवं दार्शनिक शिक्षाएं’ नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक के लेखक अमित राय जैन और आंचल जैन हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता श्री इन्द्रेश कुमार ने पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने इस पुस्तक को पेश करने के लिए लेखक द्वय एवं प्रकाशक किताबवाले की सराहना की।

दिल्ली के पुस्तक प्रेमी, लेखक, बुद्धिजीवी और साहित्यिक आलोचक कार्यक्रम में उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493