दिल्ली में घने कोहरे के कारण 20 ट्रेनों, 2 उड़ानों में देरी (लीड-1)

नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण रेल व हवाई यातायात प्रभावित हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 20 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं या देरी से चल रही हैं, जबकि तीन ट्रेनों के समय में फेरबदल किया गया है। दो उड़ानों में भी देरी हुई।

उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, “घने कोहरे के कारण 20 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि तीन ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।”

मौसम विभाग के अनुसार, यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है।

यहां सुबह 8.30 बजे दृश्यता 300 मीटर रही, जबकि सुबह 5.30 बजे दृश्यता 50 मीटर से भी कम थी।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493