लखनऊ, 24 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को कपर्ूी ठाकुर की जयंती पर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुलायम ने एक बार फिर अपने ही मंत्रियों को फटकार लगाई और कहा कि अगर पैसा कमाना ही मकसद था, तो राजनीति में आने के बजाए व्यापार करते तो अच्छा होता।
राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ्तर में समाजवादी नेता कपर्ूी ठाकुर की जयंती पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मुलायम के साथ ही माता प्रसाद पांडे, रामगोविंद चौधरी सहित कई बड़े नेता भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।
सपा के वरिष्ठ नेताओं के सामने ही मुलायम ने अपने मंत्रियों की क्लास लगाई।
मुलायम ने अपने मंत्रियों को नसीहत देने के साथ ही चेतावनी भी दे डाली। उन्होंने कहा कि पार्टी के आधे मंत्री अभी भी नहीं सुधरे हैं। मंत्री अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। उनके सभी कामों पर पूरी नजर है।
मुलायम ने आगे कहा, “अगर पैसा ही कमाना था तो राजनीति में क्यों आए। पैसा कमाना था तो व्यापार करते।”
इस कार्यक्रम में मुलायम ने कपर्ूी ठाकुर को श्रद्घांजलि अर्पित की और उनसे जुड़े संस्मरण भी सुनाए।
dharmpath.com dharmpath