फिल्मी सितारों ने क्रिकेटरों को फुटबॉल में हराया

भिलाई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी भिलाई में रविवार की रात एक नया इतिहास रचा गया। यहां बॉलीवुड व क्रिकेट के सितारों के बीच हुए चैरिटी फुटबॉल मैच में फिल्मी कलाकारों ने क्रिकेट खिलाड़ियों को एकतरफा 1 के मुकाबले 9 गोल से हराया।

यहां के जयंती स्टेडियम में ‘छत्तीसगढ़ लेट्स फुटबॉल’ नाम से खेले गए इस चैरिटी मैच से एकत्र धन से छत्तीसगढ़ के सूखा प्रभावित किसानों को आर्थिक मदद दी जाएगी।

भिलाई में पहली बार फिल्म और क्रिकेट के सितारे एक साथ पहुंचे और एक नेक काम के लिए फुटबॉल खेला। इस चैरिटी मैच में रणबीर कपूर ने सबसे ज्यादा गोल किए और उन्हीं की बदौलत फिल्मी सितारों की टीम ने क्रिकेट के सितारों पर एकतरफा जीत हासिल की।

ऑल स्टार्स टीम में अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर, आदित्य राय जैसे नामचीन फिल्मी सितारे शामिल थे। वहीं मेजबान जीसीसीए-11 की टीम में विनोद कांबली, सनथ जयसूर्या, चामिंडा वास, सलिल अकोला व सुनील जोशी जैसे पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी शामिल थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493