मुंबई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। स्टेम सेल थेरेपी की बदौलत इंजीनियरिंग के 24 वर्षीय छात्र ने दोबारा चलना शुरू कर दिया है।
सुशांत चव्हाण साल 2011 से मल्टीपल स्केलेरोसिस रोग से पीड़ित था। दो साल के अंदर उपचार के दौरान सुशांत की हालत और खराब हो गई। सुशांत की मूत्र नियंत्रण व बोलने की शक्ति भी खो गई।
इसके बाद सुशांत का शहर के स्टेम सेल थेरेपी विशेषज्ञ प्रदीप महाजन द्वारा इलाज किया गया।
महाजन ने बताया, सुशांत की हालत उन दवाओं की वजह से अधिक खराब हो गई थी, जो देर से इलाज शुरू करने पर सकारात्मक प्रभाव नहीं छोड़ते हैं। इसके बाद उन्होंने सुशांत को उचित अंतराल पर स्टेम सेल थेरेपी के अलग-अलग सत्र प्रदान किए और अब इस इलाज के उचित परिणाम सामने आ रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath