उप्र : आरपीएफ ने साधुओं के चंगुल से छूटी महिला को बचाया

रेलवे सुरक्षा बल की टीम स्टेशन पर गश्त कर रही थी, तभी उन्हें वहां एक डरी-सहमी महिला बैठी नजरी आई। पूछताछ पर महिला ने अपनी पहचान बरुआसागर थाना क्षेत्र के ग्राम खिसनी निवासी जामवती कुशवाहा पत्नी हरीराम बताई। उसकी ससुराल बरुआसागर कस्बे में है।

महिला ने बताया कि वह अपने खेत पर खाना लेकर जा रही थी। इसी दौरान वहां उसे रास्ते में दो साधु मिले। उसने साधुओं को प्रणाम किया तो साधुओं ने उसे प्रसाद दिया। प्रसाद के खाते ही वह बेहोश हो गई।

सड़क किनारे खड़ी एक जीप में महिला को डाल लिया और अपने साथ ले गए। जब जामवती को होश आया तो उसने स्वयं को एक मंदिर परिसर में पाया। साधुओं ने जामवती को बंधक बना लिया था।

महिला ने बताया कि जब साधु किसी काम से बाहर गए तो जामवती मौका पाकर भाग निकली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493