भारत ने 3 देशों के साथ साइबर सुरक्षा पर किए करार

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (सीआरईटी-इन) ने अपने समकक्षों मलेशिया, सिंगापुर तथा जापान के साथ एक समझौता किया है। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

कैबिनेट द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, साइबर सुरक्षा से संबंधित यह समझौता भारत और संबंधित देशों के बीच सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं की रोकथाम और समाधान, उनका पता लगाने में ज्ञान और अनुभव के आदान-प्रदान के लिए करीबी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री की मलेशिया यात्रा के दौरान क्वालालंपुर में 23 नवंबर, 2015 को सीईआरटी-इन ने अपने मलेशियाई समकक्ष के साथ साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में एक समझौता किया था।

क्वालालंपुर में 24 नवंबर, 2015 को भारत की सीईआरटी-इन और सिंगापुर की साइबर सुरक्षा एजेंसी सिंगापुर कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल के बीच एक समझौता हुआ था।

भारत की सीईआरटी-इन और जापान कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल समन्वय केंद्र के बीच 7 दिसंबर, 2015 को राजनयिक आदान-प्रदान के माध्यम से साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर हस्ताक्षर हुए और दोनों एजेंसियों के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन पत्र के आदान-प्रदान की प्रक्रिया को 22 दिसंबर, 2015 तक पूरा कर लिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493