गुड़गांव में गोमांस के साथ 2 गिरफ्तार

गुड़गांव, 31 जनवरी (आईएएनएस)। पुलिस ने रविवार को यहां एक बाजार में गोमांस बेचने के लिए ले जाते दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

‘गौ रक्षा दल’ के सदस्यों ने तीन लोगों को ऑटो रिक्शा में गोमांस ले जाते देखा। वाहन को बाद में ‘न्यू गुड़गांव’ के आर. डी. सिटी इलाके के नजदीक एक झुग्गी बस्ती के पास खड़े देखा गया।

घटना की सूचना मिलने पर सुशांत लोक पुलिस थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दो लोगों -शबीबुर रहमान और मुशब्बर रहमान- को लगभग 30 किलोग्राम गोमांस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

दोनों व्यक्ति पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। एक अन्य व्यक्ति भागने में कामयाब रहा।

मांस की जांच के बाद पशु चिकित्सक रामपाल ने उसके गोमांस होने की पुष्टि की।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493