बिहार : पुलिस ने 18 अवैध क्रशर मशीनों को किया क्षतिग्रस्त

सासाराम, 2 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाते हुए मंगलवार को 18 से अधिक अवैध स्टोन क्रशर मशीनों को ध्वस्त कर दिया है।

रोहतास जिले के पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने महादेव बिगहा क्षेत्र में चल रहे 18 से ज्यादा अवैध क्रशरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस क्रम में मशीन के कई उपकरणों में आग लगा दी गई।

इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। ढिल्लो ने बताया कि अवैध क्रशर मालिकों के विषय में जानकारी इकट्ठा की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में अवैध पत्थर खनन का व्यवसाय वर्षो से चल रहा है। पुलिस कार्रवाई के दौरान कई मौकों पर पुलिस पर हमला हो चुका है।

गौरतलब है कि पटना उच्च न्यायालय ने सरकार को अवैध खनन को तत्काल बंद करने का आदेश दिया है। रोहतास जिला पुलिस ने 25 दिसंबर को भी इसी इलाके में 40 से अधिक क्रशर मशीनों को ध्वस्त किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493