बिहार : इंदौर की सृष्टि जैन हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पटना, 2 फरवरी (आईएएनएस)। पटना के बहुचर्चित सृष्टि जैन हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। सृष्टि मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली थी।

पटना प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) शालीन ने बताया कि सृष्टि (23) हत्या मामले के मुख्य आरोपी रजनीश को पटना से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस रजनीश से पूछताछ कर रही है।

उल्लेखनीय है कि इंदौर निवासी सृष्टि की 25 जनवरी को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के एक होटल से एक ऑटो पर सवार होकर पटना रेलवे स्टेशन जा रही थी।

इस मामले में पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी फूटेज के आधार पर कार्रवाई शुरू की थी। इंदौर की रहने वाली सृष्टि राघोपुर निवासी रजनीश से मिलने 23 जनवरी को पटना पहुंची थी। आरोप है कि दोनों में हुई अनबन के बाद रजनीश ने सृष्टि की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस रजनीश के कई दोस्तों और परिजनों से भी पूछताछ कर चुकी है। पुलिस रजनीश की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493