ओडिशा का चावल कोटे पर मोदी से हस्तक्षेप का आग्रह

भुवनेश्वर, 3 फरवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत राज्यों को लंबित चावल का कोटा जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की अपील की।

मोदी को लिखे एक पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि आवंटन महीना नवंबर 2015 से जनवरी 2016 तक के लिए केंद्र सरकार से 3.2 लाख टन चावल और 52.9 हजार टन गेहूं जारी करने का अनुरोध किया गया है।

पत्र में आगे कहा गया है, “केंद्र सरकार ने हालांकि एनएफएसए के तहत अनाज की उक्त जरूरत के मुकाबले 2.92 लाख टन चावल और 78.4 हजार टन गेहूं जारी किया है। इसकी वजह से 27.9 हजार टन चावल और 25.5 हजार टन गेहूं की कमी हो गई है।”

उन्होंने कहा कि ओडिशा में अधिकतर लोग चावल खाना पसंद करते हैं और राज्य सरकार ने एनएफएसए आवेदन में दर्ज लाभार्थियों के विकल्प से निकाले गए 85.82:14.18 अनुपात के आधार पर यह अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा कि एनएफएसए लाभार्थियों की इच्छा के मुताबिक अनाज आपूर्ति नहीं कर पाना कानून की भावना के विरुद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि एनएफएसए के तहत प्राथमिक परिवार और अंत्योदय अन्न योजना परिवारों के रूप में 80.05 लाख परिवार दर्ज हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493