जाखड़ के निधन पर राजभवन में शोकसभा

भोपाल, 3 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व लोकसभाध्यक्ष बलराम जाखड़ के निधन पर बुधवार को राजभवन में शोक सभा हुई। शोकसभा में राज्यपाल रामनरेश यादव ने दो मिनट का मौन रखकर जाखड़ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल यादव ने जाखड़ का पुण्य-स्मरण करते हुए कहा कि उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। वे देश के महान और लोकप्रिय राजनेता, कुशल प्रशासक, गरीब और किसान हितैषी नेता थे।

यादव ने कहा कि दिवंगत जाखड़ सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी थे। लोकसभा स्पीकर, केन्द्रीय मंत्री तथा मध्यप्रदेश के राज्यपाल के रूप में देश और प्रदेश के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यो को भुलाया नहीं जा सकेगा।

राज्यपाल यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। शोकसभा में राज्यपाल के प्रमुख सचिव अजय तिर्की और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493