नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। संसद के बजट सत्र की शुरुआत 23 फरवरी को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करने से होगी।
आम बजट 29 फरवरी को पेश होगा। यह जानकारी सरकार ने गुरुवार को दी।
संसदीय मामलों के मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने संसदीय मामलों पर कैबिनेट समिति (सीसीपीए) की बैठक के बाद कहा कि 25 फरवरी को रेल बजट पेश किया जाएगा और अगले दिन आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी की जाएगी।
सीसीपीए की बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, नजमा हेपतुल्ला, रामविलास पासवान, स्मृति ईरानी और राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी शामिल थे।
नायडू ने कहा कि बजट सत्र का पहला चरण 16 मार्च तक चलेगा, जिसके बाद 39 दिनों का अवकाश होगा। दूसरा चरण 25 अप्रैल को शुरू होगा, जो 13 मई को समाप्त होगा।
81 दिनों तक चलने वाले बजट सत्र में 31 कार्यदिवस होंगे।
dharmpath.com dharmpath