भोपाल, 5 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार सुबह सर्द हवाओं का असर रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में कोहरा छाने की संभावना जताई है।
राज्य में शुक्रवार सुबह सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। धूप खिली रही। मौसम में आए बदलाव की वजह कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य में उत्तर की दिशा से आ रही हवाएं हैं। इसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, टीकमगढ़ व छतरपुर आदि जगहों पर कोहरा छाने का अनुमान जताया हे।
राजधानी भोपाल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री, इंदौर में 10.3 डिग्री, ग्वालियर में 6.2 डिग्री और जबलपुर में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले गुरुवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री, इंदौर में 25.6 डिग्री, ग्वालियर में 24.8 डिग्री और जबलपुर में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath