लखनऊ, 6 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह आंशिक तौर पर बदली रही। सुबह से ठंडी हवाओं का असर रहा। मौसम विभाग को अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक तौर पर बदली रहेगी। दिन के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज किए जाने का अनुमान है।
राजधानी लखनऊ में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
लखनऊ के अलावा बनारस में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री, कानपुर में 8.6 डिग्री, गोरखपुर में 7.9 डिग्री, झांसी में 10 डिग्री तथा इलाहाबाद में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath