हैदराबाद : मुजरा पार्टी में शामिल 9 नगर निगम अधिकारी निलंबित

हैदराबाद, 7 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के नौ अधिकारियों को यहां रविवार को ‘मुजरा’ पार्टी करते रंगे हाथ पकड़ा गया और उन्हें निलंबित कर दिया गया।

जीएचएमसी के आयुक्त और विशेष अधिकारी जनार्दन रेड्डी ने तीन कर निरीक्षकों सहित जीएचएमसी अधिकारियों को निलंबित कर दिया और अतिरिक्त आयुक्त से मामले की जांच करने का आदेश दिया।

साइबराबाद पुलिस आयुक्तालय के मधपुर पुलिस थाने के तहत आने वाले खानमेट इलाके में शनिवार देर रात मुजरा पार्टी पर पुलिस ने छापा मार कर छह महिलाओं सहित अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस ने बताया कि मुजरा पार्टी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद एक निजी भवन पर छापा मारा गया। नर्तकियों को मुंबई से लाया गया था, और उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

शराब की बोतलें भी परिसर से जब्त की गईं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए, जीएचएमसी के आयुक्त ने अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493