वैश्विक सामुद्रिक शिखर सम्मेलन भारत में अप्रैल में : मोदी

विशाखापत्तनम, 7 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत इसी वर्ष अप्रैल में वैश्विक सामुद्रिक शिखर सम्मेलन का आयोजन करेगा।

प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय नौसेना बेड़ा समीक्षा (आईएफआर) को सफल बनाने के लिए भारतीय नौसेना का आभार व्यक्त करने के लिए आयोजित एक समारोह में यह घोषणा की।

उन्होंने कहा, “इस फ्लीट रीव्यू को बेहद सफल बनाने के लिए अथक मेहनत करने वाले भारतीय नौसेना से जुड़े महिला एवं पुरुष सैनिकों का मैं बेहद आभारी हूं। समुद्र वैश्विक समृद्धि की जीवनरेखा हैं। समुद्र हमें अपने देश के निर्माण के लिए अपार आर्थिक अवसर मुहैया कराते हैं।”

अंतर्राष्ट्रीय नौसेना बेड़ा समीक्षा में पूरी दुनिया की करीब 50 नौसेनाओं ने हिस्सा लिया। आईएफआर का यह दूसरा आयोजन था।

मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू का भी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, “इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन को अपना भरपूर समर्थन देने के लिए मैं मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का भी दिल से आभार व्यक्त करता हूं।”

अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रीव्यू के शानदार आयोजन पर प्रधानमंत्री ने खुशी जताते हुए कहा, “मेरे लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सर्वश्रेष्ठ नौसेनाओं की समृद्ध परंपरा का अवलोकन शानदार अनुभव रहा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493