उप्र : विधानसभा में दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि, कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित

लखनऊ, 8 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानममंडल के दोनों सदनों- विधानसभा व विधान परिषद में सोमवार को दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद बजट सत्र की अगली कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सोमवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और अन्य नेताओं ने तो विधान परिषद में नेता सदन अहमद हसन सहित अन्य नेताओं ने सदन में उपस्थित सदस्यों के साथ मौन रखकर दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

दोनों सदनों में दिवंगत नेताओं- तत्कालीन ग्रामीण अभियंत्रण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेंद्र सिंह राणा और विधायक मित्रसेन यादव के संघर्ष को सदस्यों ने याद किया।

विधान परिषद में नेता सदन और कैबिनेट मंत्री अहमद हसन तथा नेता विरोधी दल नसीमुद्दीन सिद्दीकी आदि ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493