यू-19 विश्व कप : श्रीलंका को हरा भारत फाइनल में

मीरपुर, 9 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने मंगलवार को बांग्लादेश की मेजबानी में चल रहे आईसीसी यू-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में श्रीलंका को 98 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में हुए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अनमोलप्रीत सिंह (72)और सरफराज खान (59) की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाए और इसके बाद लक्ष्य की पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को 42.4 ओवरों में 170 के स्कोर पर ढेर कर दिया।

भारत ने श्रीलंका को शुरुआत में ही दो झटके दे दिए थे। 13 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे।

कामिंडु मेंडिस (39) और शम्मु अशान (38) ने श्रीलंका को बचाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके। टीम के विकेट लगातार अंतराल पर गिरते रहे और अंतत: पूरी टीम लक्ष्य से 98 रन पहले ही धराशायी हो गई।

भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा तीन विकेट मयंक डागर ने लिए जबकि अवेश खान को दो विकेट मिले। खलील एहमद, राहुल बाथम और वाशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला। दो बल्लेबाज रनआउट हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493