अतिरिक्त कोचों की फीडिंग की व्यवस्था तत्काल कर दी गई है, जिससे यात्रियों को इसका तत्काल लाभ मिल सकेगा। इन अतिरिक्त कोचों के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम होगी या आरक्षण कन्फर्म हो जाएगा।
इन गाड़ियों में लगेंगे अतिरिक्त कोच :
* 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 10 फरवरी, 2016 को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक कोच।
* 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में 12 फरवरी को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शयनयान श्रेणी का एक कोच।
* 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में 10 फरवरी को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक कोच।
* 12590 सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में 12 फरवरी को सिकंदराबाद से शयनयान श्रेणी का एक कोच।
* 19715 जयपुर-लखनऊ एक्सप्रेस में 23 फरवरी तक जयपुर से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक कोच।
* 19716 लखनऊ-जयपुर एक्सप्रेस में 24 फरवरी तक जयपुर से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक कोच।
dharmpath.com dharmpath