पाकिस्तान : सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलटों की मौत

इस्लामाबाद, 9 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार को सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में विमान के दो पायलटों की मौत हो गई।

डॉन ऑनलाइन ने इंटर सर्विसिस पब्लिक रिलेशंस के हवाले से बताया है कि विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था।

नवंबर 2015 में मियांवली शहर के पास सैन्य हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से पाकिस्तान की पहली महिला पायलट की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493