चीन में इंटरनेट यूजर्स स्थूलकाय योगी की फोटो देख हैरान

पेन्सिलवेनिया के न्यू होप में रहने वाली स्थूलकाय डाना फाल्सेत्ती ने योग के जरिए 36 किलोग्राम वजन घटाया है और वह इससे खुश हैं। डाना का वजन 106 किलोग्राम था।

डाना को शारीरिक व्यायाम से स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने में मदद मिली है।

चीन में लोगों के बीच योग लोकप्रिय होता जा रहा है और ऐसे में डाना की मुश्किल योग मुद्राओं वाली फोटो, उन्हें काफी हैरान कर रही हैं।

एक इंटरनेट यूजर्स ने डाना की इन तस्वीरों को देख प्रतिक्रिया स्वरूप लिखा, “मुझे यकीन नहीं होता। उनमें कितनी लचक है।”

वहीं, एक अन्य यूजर्स ने लिखा, “वह बहुत आकर्षक दिखती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493