नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। इस सप्ताह मुंबई में होने जा रही तीसरी ‘लिटिल हर्ट्स मैराथन’ अन्य शहरों में भी आयोजित होगी।
बाई जरबाई वाडिया अस्पताल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने कहा कि मैराथन के आयोजन के साथ बच्चों में स्वस्थ आदतों का प्रचार भी किया जाएगा।
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने रविवार को मुंबई की महापौर स्नेहल अंबेडकर के साथ मिलकर मैराथन को हरी झंडी दिखाई।
यह मैराथन नारदुल्ला टैंक से शुरू हुई और सिद्धिविनायक मंदिर से निकलते हुए बाई जरबाई वाडिया अस्पताल पर संपन्न हुई।
इस अस्पताल ने श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट के साथ मिलकर इस मैराथन का आयोजन किया, जिसमें बच्चों और अभिभावकों सहित 20,000 लोगों ने हिस्सा लिया।
वाडिया अस्पताल की सीईओ मिन्नी बोधनवाला ने आईएनएस को फोन पर बताया, “इस मैराथन को अगले साल से दिल्ली और बेंगलुरू सहित अन्य शहरों में भी आयोजित कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।”
बोधनवाला ने कहा कि बच्चों में शरीरिक क्रियाओं की कमी और तनाव के कारण हृदयरोगों का खतरा अधिक होता है।
इस मैराथन के भविष्य में होने वाले संस्करण भी कई बीमिारियों के प्रति जागरूकता फैलाएंगे।
dharmpath.com dharmpath