उपचुनाव : नारायणखेड़ विस सीट पर टीआरएस की जीत

हैदराबाद, 16 फरवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना में सत्तारूढ़ पार्टी-तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने उपचुनाव में नारायणखेड़ विधानसभा सीट भारी मतों के अंतर से जीत ली है।

टीआरएस ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस से यह सीट छीनी है। कांग्रेस ने साल 2014 के चुनावों में यह सीट जीती थी।

टीआरएस के उम्मीदवार एम. भूपाल रेड्डी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के पी. संजीव को शिकस्त दी। भूपाल ने संजीव को 53 हजार से अधिक वोटों से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493