जेएनयू के बाहर ‘राष्ट्र विरोधी तत्वों’ के खिलाफ प्रदर्शन

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। बड़ी संख्या में लोगों ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के बाहर प्रदर्शन कर परिसर में देश विरोधी नारे लगाने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की।

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। बड़ी संख्या में लोगों ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के बाहर प्रदर्शन कर परिसर में देश विरोधी नारे लगाने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की।

कहा जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों का संबंध विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से था। भगवा झंडे लहराते इन लोगों ने ‘जेएनयू प्रशासन बंद करो’ जैसे नारे लगाए। इनका कहना था कि 9 फरवरी को संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की बरसी पर हुए कार्यक्रम में देश विरोधी नारे लगाने वालों को गिरफ्तार किया जाए।

विश्वविद्यालय के प्रवेशद्वार पर लगे बैरिकेड को लांघने की कोशिश कर रहे एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “उन राष्ट्र विरोधी तत्वों को गिरफ्तार करो। हमारा प्रदर्शन देश के पक्ष में है।”

प्रदर्शनकारियों ने ‘गोली मारो इन देशद्रोहियों को’ नारा भी लगाया।

यह प्रदर्शन जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की देशद्रोह के आरोप में हुई गिरफ्तारी के खिलाफ विश्वविद्यालय में हुए कई प्रदर्शनों के बाद किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493