भारत, सिंगापुर के बीच एमओयू को कैबिनेट मंजूरी

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में शहरी नियोजन एवं गवर्नेस के क्षेत्र में सहयोग के लिए सिंगापुर सरकार की एजेंसी ‘सिंगापुर सहयोग उद्यम’ (एससीई) के साथ भारत द्वारा हस्ताक्षरित सहमति पत्र (एमओयू) को बुधवार को मंजूरी दे दी।

मंत्रिमंडल की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, एमओयू पर 24 नवंबर, 2015 को हस्ताक्षर किए गए थे।

बयान के मुताबिक, उपर्युक्त एमओयू से दोनों देशों को शहरी विकास, गवर्नेंस और क्षमता सृजन के क्षेत्र में अपने अनुभवों को साझा करने में मदद मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493