प्रधानमंत्री 21 फरवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे

प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव विवेक ढांड ने बुधवार को यहां वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के साथ नया रायपुर में सत्य सांई संजीवनी संस्थान के परिसर का दौरा किया। उन्होंने वहां प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों से संबंधित स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान 21 फरवरी को सवेरे 9 बजे नया रायपुर के सत्य सांई चिकित्सा संस्थान के परिसर स्थित मानव विकास केन्द्र में सत्य सांई बाबा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वे इस अवसर पर सबके लिए आवास के संकल्प के अनुरूप प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत नया रायपुर में स्वीकृत आवासीय परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे।

प्रधानमंत्री वहां से डोंगरगढ़ जाएंगे और दोपहर 12.20 बजे कुरूभाठ में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को शहरों जैसी बुनियादी सुविधाएं दिलाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा घोषित ‘रूर्बन मिशन’ का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493