पणजी, 18 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गोपाल शेट्टी के उस बयान पर सफाई मांगी, जिसमें उन्होंने किसानों की आत्महत्या पर कहा था कि आजकल किसानों के बीच आत्महत्या करना फैशन बन गया है।
दिग्विजय सिह ने पणजी के कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि मोदी को बताना चाहिए कि किसान फैशन में आत्यहत्या कर रहे हैं या असहाय होकर आत्महत्या कर रहे हैं।
गोवा में कांग्रेस के प्रभारी दिग्विजय ने कहा कि भाजपा की किसानों के प्रति हमदर्दी झूठी है।
इससे पहले मुंबई उत्तर से भाजपा के लोकसभा सांसद शेट्टी ने कहा था, “सभी किसान भूख और बेरोजगारी के कारण आत्महत्या नहीं करते हैं, बल्कि आजकल यह फैशन बन गया है। यदि महाराष्ट्र सरकार पांच लाख रुपये दे रही है, दूसरी सरकार सात लाख और आठ लाख रुपये दे रही है। यहां किसानों को आत्महत्या के बाद मुआवजा राशि देने की होड़ है।”
dharmpath.com dharmpath