बिहार में कन्हैया के गांव की सुरक्षा बढ़ाई गई

बेगूसराय (बिहार), 18 फरवरी (आईएएनएस)। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के साथ दिल्ली की एक अदालत में कथित तौर पर मारपीट की घटना के बाद बेगूसराय जिले में उनके पैतृक गांव बीहट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बेगूसराय जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीहट गांव में सादे लिबास में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

बरौनी थाना अंतर्गत एफसीआई सहायक थाना के प्रभारी शैलेश कुमार ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि बीहट गांव में पुलिस लगातार गश्त कर रही है। उन्होंने कहा कि गांव में किसी प्रकार का तनाव नहीं है, पर एहतियातन गांव में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है।

उन्होंने बताया कि गांव में कन्हैया के घर के बाहर भी पुलिस की तैनाती की गई है।

उल्लेखनीय है कि देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कन्हैया को बुधवार को जब पटियाला हाउस अदालत में पेश किया गया था, तो कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी।

कन्हैया के पिता जयशंकर सिंह और उनकी मां मीना देवी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बीहट गांव में रहते हैं। कन्हैया की मां का कहना है कि कि उनका बेटा देशद्रोही नहीं हो सकता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493