जाधवपुर विश्वविद्यालय की छात्रा को मिली जान से मारने की धमकी

कोलकाता, 18 फरवरी (आईएएनएस)। जादवपुर विश्वविद्यालय की एक छात्रा को फेसबुक पर उसकी पोस्ट की वजह से जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद छात्रा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर छात्रा त्रिपर्ना डे सरकार ने जाधवपुर पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी फेसबुक पोस्ट पर उसे आग में झोंक देने और लटका देने की धमकी मिली।

सरकार ने बताया कि उन्होंने एक पोस्ट अपलोड की थी जिसमें लिखा था, ‘कश्मीर मांगे आजादी, मणिपुर मांगे आजादी, केरल को हम छीन लेंगे।’

इसके बाद ‘नरेंद्र मोदी सेना वेस्ट बंगाल 2’ नामक फेसबुक ग्रुप द्वारा उन्हें ‘गद्दार नारीवादी’ करार दिया गया।

सरकार ने इसके बाद पोस्ट किया कि लंबे समय से पितृसत्ता समाज अस्तित्व में है, इसलिए वह नारीवाद जारी रखेंगी।

छात्रा ने कहा कि उसने न तो कोई अलगाववादी नारे लगाए और न ही संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी का विरोध किया।

सरकार ने कहा, “मैं देशभक्त हूं। मुझे भारतीय संविधान में विश्वास है। मुझे भारतीय होने पर गर्व है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493