सीमापार आतंकवाद से लड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाएंगे: राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने मंगलवार को कहा कि सरकार सीमापार आतंकवाद से लड़ने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाएगी।

मुखर्जी ने कहा, “सीमापार आतंकवाद के कारण किसी भी स्थिति से निपटने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। मेरी सरकार देश की सुरक्षा को लेकर किसी भी चुनौती से निपटने के लिए कृतसंकल्प है।”

राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने संसद के बजट सत्र की पारंपरिक शुरुआत की।

उन्होंने आतंकवाद को वैश्विक खतरा बताते हुए इसे खत्म करने के लिए वैश्विक स्तर पर प्रभावी कदम उठाने की बात कही।

मुखर्जी ने पठानकोट वायुसेना हवाई अड्डे पर हमले से सफलतापूर्वक निपटने पर सुरक्षा बलों को बधाई दी।

राष्ट्रपति ने कहा, “हम उनके ऋणी हैं जो कर्तव्य के पथ पर अपनी निस्वार्थ सेवा और सर्वोच्च बलिदान से हमें प्रेरित करते हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि देश के पूर्वोत्तर में खतरों से निपटने में और वामपंथी चरमपंथ से निपटने में सुरक्षा बलों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493