त्रिपुरा : ग्राम समिति चुनाव में 85 प्रतिशत मतदान

अगरतला, 24 फरवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा में ग्राम समिति के चुनाव में बुधवार को 85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि त्रिपुरा जनजाति क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) के तहत 587 ग्राम समितियों में से 528 के लिए हुए मतदान में हिस्सा लेने के पात्र कुल 645,840 लोग थे।

मतदान पूर्वाह्न आठ बजे से शुरू हुआ और यह बिना किसी परेशानी के अपराह्न चार बजे खत्म हो गया। मतगणना 51 स्थानों पर 27 फरवरी को आयोजित होगी।

अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के बावजूद कई स्थानों से आदिवासी पुरुष और महिलाएं अपने पारंपरिक पहनावे में मतदान देने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए।

मतदान के लिए कुल 1,262 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिनमें ज्यादातर दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों में थे। कुल 645,840 मतदाताओं में 318,909 महिलाएं शामिल थीं। मतदाताओं में अधिकांश जनजाति समुदाय से हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त जी. कामेश्वर राव ने कहा, “59 ग्राम समितियों में वामपंथी पार्टियां निर्विरोध चुनी गई हैं।”

इन सभी में, राष्ट्रीय और स्थानीय पार्टियों से 8194 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा।

सत्तारूढ़ मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व में वाम मोर्चा ने 3,697 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे।

राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण टीटीएएडीसी के तहत आने वाले क्षेत्रों में पड़ने वाली ग्राम समितियां परिषद इलाकों के बाहर ग्राम पंचायतों के समान है।

वाम मोर्चा ने पिछले साल लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए इस 30 सदस्यीय जनजातिय स्वायत्त निकाय पर कब्जा बरकरार रखा था।

टीटीएएडीसी त्रिपुरा के 10,492 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के दो-तिहाई हिस्से पर शासन करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493