के.एन. व्यास ने बार्क निदेशक का पद संभाला

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) के रिएक्टर प्रोजेक्ट समूह के एसोसिएट निदेशक और अग्रणी वैज्ञानिक के.एन. व्यास ने केंद्र के निदेशक का पद संभाल लिया है। उन्होंने परमाणु ऊर्जा आयोग और परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. शेखर बसु से मंगलवार को कार्यभार लिया।

व्यास बार्क प्रशिक्षण स्कूल के 22वें बैच के स्नातक हैं और उन्होंने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के रिएक्टर इंजीनियरिंग डिवीजन के फ्यूल डिजाइन एवं विकास खंड में नौकरी शुरू की। अपने 36 साल के कार्य के दौरान व्यास ने न्यूक्लियर रिएक्टर फ्यूल डिजाइन और विश्लेषण में विशाल अनुभव प्राप्त किया है।

इसके अलावा रिएक्टर प्रोजेक्ट डिवीजन के प्रमुख के रूप में उन्होंने रिएक्टर प्रणाली के विश्लेषण और डिजाइन के रूप में भी कार्य किया। व्यास को कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया है। इनमें इंडियन न्यूक्लियर आउटस्टैंडिंग सर्विस अवार्ड 2011, होमी भाभा साइंस एंड टेक्नोलॉजी अवार्ड 2006, डीएई के 2007, 2008, 2012 और वर्ष 2003 का अवार्ड शामिल हैं।

वह इंडियन नेशनल इंजीनियर अकादमी के फेलो भी रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493