नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार पर देश में असहिष्णुता का वातावरण बनाने और असहमति की आवाज कुचलने का प्रयास करने का आरोप लगाया।
लोकसभा में एक बहस में भाग लेते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों में हुई हाल की घटनाओं का हवाला देते हुए सिंधिया ने कहा कि सरकार एक खास विचारधारा को थोपना चाहती है।
सिंधिया ने कहा, “पिछले दो सालों में हमने देखा है कि देश में असहिष्णुता का वातावरण तैयार हो रहा है। यहां विरोध के स्वर कुचलने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।”
सिंधिया ने हैदराबाद विश्वविद्यालय में दलित शोध छात्र रोहित बेमुला की आत्महत्या मामले में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
dharmpath.com dharmpath