झारखंड : 2 नक्सलियों ने समर्पण किया

रांची, 28 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के छतरा जिले में दो नक्सलियों ने रविवार को हथियारों सहित समर्पण कर दिया।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के मुतुर यादव उर्फ मनु यादव, जोनल उप कमांडर और क्षेत्रीय कमांडर संजय पासवान ने छतरा के जिला मुख्यालय में एक समारोह में विशिष्ट कार्य बल के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में समर्पण कर दिया।

समर्पण करने वाले प्रत्येक नक्सली को राज्य पुलिस की समर्पण नीति के मुताबिक, 50,000 रुपये दिए गए।

छतरा जिले के बीघा गांव का निवासी मुतुर यादव 1998 में भाकपा-माओवादी से जुड़ा था। उस पर बिहार के औरंगाबाद और नवादा जिलों में कई मामले चल रहे हैं।

छतरा जिले के प्रतापपुर स्थित लिपदा गांव का संजय पासवान 2008 से नक्सिलयों से जुड़ा है। उस पर जिले के हंटरगंज और प्रतापपुर पुलिस थानों में आधा दर्जन से भी अधिक मामले दर्ज हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493