उप्र : अखिलेश से मिला कोरियाई प्रतिनिधिमंडल

लखनऊ, 1 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मंगलवार को कोरिया से आए एक दल ने मुलाकात की। इस मौके पर इस 38 सदस्यीय दल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से विभिन्न विषयों पर बात की। कोरियाई सदस्यों का यह दल अयोध्या भी जाएगा।

लखनऊ में मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कोरियाई सदस्यों की मुलाकात के दौरान राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इस मौके पर दल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी।

यहां से यह दल अयोध्या के नयाघाट के समीप स्थित महारानी हौ के स्मारक स्थल पर भी जाएगा। बुधवार को महारानी हौ के स्मारक स्थापना के मौके पर 15वीं बरसी मनाने के लिए कोरियाई दल अयोध्या की यात्रा पर आया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493