नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को यहां बांग्लादेश के विदेश् मंत्री अबुल हसन महमूद अली से मुलाकात की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, “एक सम्मानित पड़ोसी, एक महत्वपूर्ण दोस्त। विदेश मंत्री ने बांग्लादेशी विदेशमंत्री अबुल हसन महमूद अली से मुलाकात की।”
दोनों विदेश मंत्रियों की इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पिछले माह बांग्लादेश में एक मंदिर के मुख्य पुजारी की हत्या के बाद वहां की सरकार ने आतंकी तत्वों पर सख्त कार्रवाई की है। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
अली ने मंगलवार को यहां ‘रायसीना डायलॉग’ को संबोधित किया था। इसका आयोजन विदेश मंत्रालय और ‘ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन’ की ओर से किया गया था।
अली ने दक्षिण एशियाई देशों के अनुकूलन का आह्वान करते हुए कहा कि गवगठित बांग्लादेश-भूटान-इंडिया-नेपाल (बीबीआईएन) उप-क्षेत्रीय समन्वय ढांचा इस क्षेत्र की दशा और दिशा को बदलने वाला साबित होगा।
dharmpath.com dharmpath