बजट का असर : कारों की कीमतें बढ़ीं

चेन्नई, 4 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2016-17 के बजट में ‘अवसंरचना उपकर’ लगाने के बाद कई वाहन निर्माताओं ने इसका बोझ एक मार्च से अपने ग्राहकों पर डाल दिया है। उनकी गाड़ियों की कीमतें बढ़ गई हैं।

होंडा कार इंडिया लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि ‘अवसंरचना उपकर’ लगने के बाद उसने कई मॉडलों की कीमतें बढ़ाई हैं जो 1 मार्च से प्रभावी होंगी। होंडा की गाड़ियों की कीमतों में मॉडल के अनुसार 4,000 से 79,000 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है।

वहीं, भारत की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता ह्युंडई ने भी अपने सभी मॉडलों के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) राकेश श्रीवास्तव ने एक बयान जारी कर कहा, “इस नए उपकर के कारण ह्युंडई की गाड़ियों की कीमतों में 2,889 से लेकर 82,906 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है।”

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी अपनी कारों की कीमतों में 5,500 से लेकर 47,000 रुपये तक बढ़ोतरी की है।

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने गुरुवार को अपनी कारों की कीमतों में 1,411 से 34,494 रुपये तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा की।

टाटा मोटर्स ने भी अपनी गाड़ियों की कीमतों में 2,000 से लेकर 35,000 रुपये तक का इजाफा किया है।

केंद्र सरकार ने कारों के ईधन मॉडल और ईंजन क्षमता के आधार पर एक से लेकर चार फीसदी के अवसंरचना उपकर लगाने की घोषणा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493