लखनऊ, 5 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकली है, जिससे तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने रविवार को हालांकि कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान जताया है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। रविवार को कुछ जिलों में बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार हैं। रविवार को लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा बनारस का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, कानपुर का 15.7 डिग्री, गोरखपुर का 16.9 डिग्री, इलाहाबाद 18 डिग्री और झांसी का 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath