झांसी के कुंज वाटिका विवाहघर में 31 जनवरी को एक सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें मध्यप्रदेश के नेता फूल सिंह बरैया शामिल होने के लिए आए थे।
झांसी के सीपरी बाजार थानांतर्गत रायगंज निवासी सुधीर सिंह एडवोकेट पुत्र भगवान सिंह ने सदर बाजार थाने में लिखित शिकायत करते हुए बताया कि कुंज वाटिका में आयोजित सम्मेलन में बहुजन संघर्ष दल के नेता फूल सिंह बरैया ने महारानी लक्ष्मीबाई के बार में अपशब्दों का प्रयोग किया था, जिससे झांसी जनपद वासियों को ठेस पहुंची है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर बरैया के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath