नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने मंगलवार को दो महिलाओं का नाम घोषित किया, जिन्हें वर्ष 2016 के लिए आईएमए नेशनल वुमन अचीवर अवार्ड दिया जाएगा। डॉ. जयश्री प्राणशंकर मेहता और डॉ. सौम्या स्वामिनाथन।
डॉ. जयश्री मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की अध्यक्ष हैं और डॉ. सौम्या आईसीएमआर की महानिदेश हैं। इन्हें आईएमए की सालाना सेंट्रल काउंसिल मीटिंग के दौरान बीते दिसंबर में मेडिकल क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान स्वरूप प्रशंसापत्र, सम्मानचिह्न् व शॉल भेंट किया जाएगा।
अवार्ड प्राप्त करने वालों को बधाई देते हुए आईएमए के अध्यक्ष डॉ. एसएस अग्रवाल और ऑनरेरी सेक्रेटरी जनरल डॉ. के. के. अग्रवाल ने कहा, “डॉ. जयश्री प्राणशंकर मेहता और डॉ. सौम्या स्वामिनाथन ने अपनी अगुवाई में मेडिकल ढांचे में कुशलता और पारदर्शिता लाई। हम उन्हें 2016 का अवार्ड देकर गर्व महसूस कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि महिलाओं को कैसे बराबरी से आदर दिया जाए, यह दोनों उसकी उदाहरण है और वह बहुत कुशलता से देश की दो प्रमुख संस्थाओं को चला रही हैं।
डॉ. अग्रवाल ने कहा, “हर देश की सभी महिलाओं को नारी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनसे अपील करते हैं कि अपनी सेहत का ख्याल रखें और इन महिलाओं से प्रेरणा लेकर अपने अपने क्षेत्र में आगे बढ़ें।”
‘अंडरस्टैंडिंग गांधी’ नामक किताब की लेखिका डॉ. जयश्री प्राणशंकर मेहता ने अपना एमबीबीएस गुजरात यूनिवर्सिटी और एमएस सर्जरी एमएस यूनिवर्सिटी बड़ौदा से किया है। वह एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स बड़ौदा की अध्यक्ष, ऑल गुजरात सर्जन एसोसिएशन की अध्यक्ष, गुजरात मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन, डॉ. बीसी रॉय अवार्ड कमेटी की सदस्य और गुजरात सरकार की ड्रग फोर्मुलेट्री कमेटी की सदस्य रही हैं।
वह वर्ष 2008-9 का आईएमए कंसल्टेंट ऑफ द ईयर का अवार्ड भी प्राप्त कर चुकी हैं।
डॉ. सौम्या स्वामिनाथन बाल रोग विशेषज्ञ और क्लिनिकल साइंटिस्ट हैं। उन्होंने ने टीवी के क्षेत्र में अपने काम से एक विशेष पहचान बनाई है। वह इस वक्त केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थय शोध विभाग की सचिव और आईसीएमआर की डायरेक्टर जनरल हैं।
उन्होंने आर्मड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया है और एमडी ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस से की। इसके साथ ही उन्होंने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन से डिप्लोमा भी किया है। वह भारतीय हरित क्रांति के पितामाह एमएस स्वामीनाथन और मीना स्वामीनाथन की बेटी हैं।
dharmpath.com dharmpath