प्रधानमंत्री ने इंदिरा का नाम लेकर कांग्रेस पर साधा निशना

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर बुधवार को कांग्रेस की दिवंगत नेता इंदिरा गांधी को स्मरण करते हुए कांग्रेस के बयान पर पलटवार किया। कांग्रेस ने कहा था कि केंद्र सरकार कांग्रेस की पिछली सरकारों की सभी परियोजनाओं व पहल का श्रेय ले रही है।

संसद में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में कहा, “लोग दो तरह के होते हैं- एक वे जो काम करते हैं और दूसरे वे जो इसका श्रेय लेते हैं।”

कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अलावा किसी अन्य ने नहीं कहा कि पहली श्रेणी, जिसमें लोग काम करते हैं, उसमें प्रतियोगिता कम है।

चर्चा पर जवाब के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने इंदिरा गांधी, जवाहर लाल नेहरू तथा राजीव गांधी के भाषणों का हवाला दिया।

सरकार द्वारा शुरू की गई स्वच्छ गंगा व कौशल विकास पहल की ओर इशारा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कौशल विकास शासन व सामाजिक विकास का एक महत्वपूर्ण पहलू है और परंपरा से यह चलती आ रही है। इस दिशा में हर सरकार ने योगदान दिया।

उसी प्रकार, उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा फिर शुरू किए गए स्वच्छ गंगा अभियान पर कांग्रेस अपनी आवाज जरूर उठाएगी। उन्होंने विपक्षी सदस्यों से कहा, “मुझे पता है कि आपकी तरफ से इस तरह की आवाज जरूर उठेगी।”

उन्होंने कहा, “लेकिन मुद्दा केवल पहल करना नहीं है। मैं जानता हूं कि राजीव गांधी ने इस पहल की शुरुआत की थी। यदि इसकी शुरुआत आपने की थी, तो आज तक गंगा साफ क्यों नहीं हुई।”

यहां तक कि कौशल विकास को लेकर भी उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि कौशल विकास की महत्ता पर जानकारी की कोई कमी नहीं है, लेकिन फिर भी कोई ठोस उपलब्धि हासिल नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि कौशल विकास के नाम से कई परियोजनाएं शुरू हुईं और नामकरण और फिर दोबारा नामकरण हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493