दीमापुर, 10 मार्च (आईएएनएस)। नागालैंड के मुख्यमंत्री टी. आर. जेलियांग ने सभी नागा राजनैतिक समूहों (सशस्त्र गुटों) से आपस में सलाह-मशविरे की गुजारिश की है ताकि राज्य में दशकों से चल रहे विवादित मुद्दों को हल किया जा सके।
जेलियांग ने नागालैंड विधायकों और विभिन्न नागा समूहों के साथ एक सलाहकार बैठक के दौरान कहा, “नागाओं ने लंबे समय से तकलीफें झेली हैं। हमें समाधान तलाशना ही होगा जिसे समाज का हर तबका स्वीकार कर सके।”
उन्होंने कहा, “जितना ज्यादा हम आपस में सलाह-मशविरा करेंगे, उतना ही हम एक-दूसरे को समझेंगे। इसलिए मामले को हल करने के लिए हमें और अधिक विचार-विमर्श की जरूरत है।”
नागा राजनीतिक समूह के अंतर्गत कई सशस्त्र समूह भी आते हैं जो पूर्वोत्तर में नागाओं की संप्रभुता के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। फिलहाल केंद्र सरकार के साथ उनका संघर्ष विराम चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “क्या सही है या क्या गलत है, यह बताने का वक्त नहीं है। बल्कि, यह अपने नागा लोगों के हित में सबसे बेहतर काम करने का वक्त है।”
dharmpath.com dharmpath