विधानसभा चुनावों का राष्ट्रीय राजनीति पर असर पड़ेगा : माकपा

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने गुरुवार को कहा कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव ‘राष्ट्रीय राजनीति की भावी दिशा पर असर डालेंगे।’

माकपा के मुखपत्र ‘द पीपुल्स डेमोक्रेसी’ के एक संपादकीय में कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए असम में बेहतर प्रदर्शन करना और यह दिखाना कि वह पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल व पुडुचेरी में एक उभरती ताकत है ‘एक मुश्किल काम’ होगा।

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव चार अप्रैल से शुरू होकर 16 मई को संपन्न होंगे। मतगणना 19 मई को होगी।

संपादकीय में कहा गया, “ये चुनाव सिर्फ इसलिए अहम नहीं हैं कि इनसे यह तय होगा कि राज्य में कौन सरकार बनाएगा, बल्कि ये इसलिए भी अहम हैं, क्योंकि इनसे राष्ट्रीय राजनीति की भावी दिशा पर भी असर पड़ेगा।”

कहा गया, “लोकसभा में बहुमत रखने वाला भाजपा गठबंधन अपनी रफ्तार को बरकरार रखने में समर्थ नहीं है।”

संपादकीय में पिछले साल दिल्ली और बिहार में भाजपा को मिली हार का जिक्र करते हुए कहा गया, “महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा विधानसभा चुनावों में मिली शुरुआती जीत के बाद भाजपा ने अपनी पकड़ खोनी शुरू कर दी।”

कहा गया, “असम को छोड़कर इन बाकी राज्यों में भाजपा प्रमुख पार्टी भी नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493