शिमला के करीब पहाड़ों में बर्फबारी

शिमला, 14 मार्च (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के करीब पहाड़ों में सोमवार सुबह हल्की बर्फबारी हुई। यहां इससे पहले तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही थी।

यहां मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, शिमला में मामूली सी बर्फ पड़ी, जबकि कुफरी, नरकंडा, जुब्बल और कोटखाई जैसे ऊपरी इलाकों में हिमपात हुआ।

मनाली से ऊपर की पहाड़ियों जैसे रोहतांग दर्रा में बर्फ पड़ी। मनाली शहर में बारिश हुई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि लाहौल एवं स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, शिमला और चंबा जिलों की ऊपरी पहाड़ियों में पिछले तीन दिनों से हल्के से सामान्य बर्फबारी हो रही है।

शिमला में सोमवार को न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री और मनाली में 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों शहरों में क्रमश: 15.5 मिलीमीटर और 11.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

राज्य में लाहौल व स्पीति जिले का केलांग इलाका सबसे सर्द रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने राज्य में मंगलवार तक आंशिक रूप से बदली छाने, फुहारे पड़ने व बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493