चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि चीन हमले में मारे गए लोगों और घायलों के परिवार वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है।
लू ने कहा, “चीन सभी तरह के आतंकवाद का विरोध करता है और उम्मीद जताता है कि सभी देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग देंगे।”
तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, रविवार को अंकारा में एक आत्मघाती कार बम हमला हुआ, जिसमें 37 लोगों की मौत हो गई और 125 से अधिक लोग घायल हो गए। इसमें 19 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
dharmpath.com dharmpath