म्यांमार संसद नया राष्ट्रपति चुनने को तैयार

ने प्यी डॉ, 14 मार्च (आईएएनएस)। म्यांमार की संसद ने सोमवार को इस हफ्ते होनेवाले देश के अगले राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया।

म्यांमार में तानाशाही के दशकों बाद इन पदों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से उम्मीदवारों को नामित किया गया है।

म्यांमार टाइम्स के मुताबिक, पिछले साल 8 नवंबर को हुए लोकतांत्रिक चुनावों के बाद द्विसदनीय विधानमंडल ने एक समिति का गठन किया था। जो सोमवार को इन शीर्ष पदों के लिए उतरे तीन उम्मीदवारों की उपयुक्तता पर एक रिपोर्ट जारी करनेवाली है।

नोबेल विजेता आंग सांग सू की की अगुवाई वाली नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी की दोनों सदनों में बहुमत होने के कारण उसने पिछले हफ्ते राष्ट्रपति पद के लिए दो उम्मीदवार उतारे, जबकि तीसरे उम्मीदवार का नामांकन सेना द्वारा किया गया।

ईफे न्यूज के मुताबिक, एनडीएल की तरफ से निचले सदन के हटिन क्याव को खड़ा किया गया है, जिन्हें अगले राष्ट्रपति के रूप में देखा जा रहा है, जिसके लिए मतदान मंगलवार को होने वाले हैं।

अन्य दो उम्मीदवार हैं- एनएलडी के हेनरी वान थियो हैं जो ऊपरी सदन के सदस्य हैं और लेफ्टिनेंट जनरल मेइंग स्वे का नामांकन सेना ने किया है।

सू की को 1991 में शांति के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ था। उन्होंने पिछले हफ्ते बताया कि उन्होंने हिटन क्याव को उनकी वफादारी, प्रशिक्षण और अनुभव को देखते हुए नामित किया है।

उन्होंने आगे कहा कि थियो को इसलिए नामित किया गया कि वह शान अल्पसंख्यक समूह से आते हैं और इससे राष्ट्रीय स्तर पर आपसी मेल-जोल को बढ़ावा मिलेगा।

सू की खुद राष्ट्रपति पद के लिए योग्य नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने एक ब्रिटिश प्रोफेसर मिशैल आरिश से शादी की थी, जिनकी 1999 में मौत हो गई और उनके दो बेटे हैं एलेक्जेंडर और किम और दोनों ब्रिटिश नागरिक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493